Skip to main content

लाल पंजा - श्री दुर्गा प्रसाद खत्री


लाल पंजा 


श्री दुर्गा प्रसाद खत्री 
==========================



रक्त मंडल सीरीज की दूसरी किताब है "लाल - पंजा" । इसी सीरीज का पहला उपन्यास "प्रतिशोध" की समीक्षा प्रस्तुत कर चूका हूँ । यह पुस्तक ऐसा नहीं है की जिसने प्रतिशोध नहीं पढ़ा वह इसे नहीं पढ़ सकता। इस उपन्यास की कहानी "प्रतिशोध" की कहानी से आगे नहीं बढती। और अगर बढती भी होगी तो उसका खुलासा इस सीरीज के तीसरे उपन्यास "रक्त-मंडल भाग-१" पता चलता होगा। मतलब कोई भी नया पाठक इसे हाथ में उठाकर पढ़ सकता है और इसके रोमांच में खो सकता है। 



कहानी है एक ऐसे व्यक्ति या समूह की जो आगरा में बोल के चोरियां या डाके डालता है। वह डाका डालने से पहले उस व्यक्ति के पास एक पत्र भेजता है, जिसके यहाँ डाका डालना चाहता है और पत्र द्वारा यह समूह पहले ही बता देता ही की वह फलां चीज फलां समय चुराने वाला है । यह समूह या व्यक्ति उस पत्र के नीचे किसी प्रकार का नाम नहीं लिखता, बस एक लाल-पंजे का चिन्ह बना होता है। कमाल की और चौकाने वाली बात यह होती है की वो इसी प्रकार आगरा शहर में लगातार कई चोरियां करता जाता है और किसी को खबर भी नहीं लगता की यह चोरी कैसे हुई। इस प्रकार की चोरी से आगरा शहर में अंग्रेज अफसरों के छक्के छुट जाते हैं। अंग्रेज अफसर कई प्रकार के कड़े से कड़े इंतजामात करते हैं पर उन कड़े इंतजाम के बाद भी "लाल-पंजा" अपनी बात पर खड़ा उतरता है। लेकिन उपन्यास के मध्य भाग में पुलिस के हाथ लाल-पंजा का एक नोटबुक लग जाता है। लेकिन पुलिस उसका कोई मतलब नहीं समझ पाती क्यूंकि सभी पन्नो पर संख्याओं और रेखाओं से कुछ लिखा हुआ है। पुलिस इसके लिए एक प्रसिद्द वैज्ञानिक से मिलती है और उसे उस नोट-बुक का एक पन्ना दिखाती है। वह वैज्ञानिक इस पुर्जे में लिखित गुप्त सन्देश को समझ लेता है। इस पर पुलिस के अफसर खुश हो कर वैज्ञानिक को पूरा नोटबुक देने को कहते हैं। इसी बीच लाल-पंजा पुलिस अधीक्षक की बेटी को अगवा कर लेता है और बदले में अपनी नोट बुक की मांग करता है। पुलिस पुलिस-अधीक्षक की बेटी का पता लगाने में नाकाम रहती है। लेकिन पुलिस अधीक्षक इस मांग को खारिज कर नोटबुक वैज्ञानिक को देने का निश्चय करता है। मुक़र्रर समय और दिवस पर वैज्ञानिक पुलिस अधीक्षक के पास आते हैं और नोटबुक ले कर जाते हैं। पर बाद में पता चलता है की जो वैज्ञानिक आया था वह बहुरुपिया था । लेकिन पुलिस अधीक्षक ने कुछ पन्नो की छायाचित्र खिंच रखी थी । पुलिस अधीक्षक उन छाया चित्र को वैज्ञानिक को दे देता है। वैज्ञानिक कड़ी मेहनत के बाद उन पन्नो में छुपे गुप्त सन्देश का पता लगा लेता है। वैज्ञानिक के अनुसार लाल-पंजा तय दिवस पर एक बहुत ही भयानक कार्य को अंजाम देने वाला होता है। दोस्तों इससे आगे कहानी आप सभी खुद पढ़ें तो अत्यधिक मजा आएगा। 



उपन्यास में ९-१० जगह पर चोरियां होती है और कैसे होती है इसके बारे में उपन्यास में कही उल्लेख नहीं है। लेकिन एक स्थान एक चोरी कैसे हुई उसका संक्षित उल्लेख है। मैं तो आदि से अंत तक इसे पढता रहा की पता चले की चोरियां कैसे हुई। "लाल-पंजा" को एक अविष्कारक के रूप में दिखाया गया है, जो नए नए आविष्कार करके इन चोरियों को अंजाम देता है। "लाल-पंजा" को सिर्फ बहुमूल्य रत्नों को चुराते हुए ही दिखाया गया है। 
उपन्यास में "लाल-पंजा" के साथ कई व्यक्तियों को भी दिखाया गया है जो उसकी सहायता करते हैं। अतः इसे एक व्यक्ति नहीं वरन एक संस्था कहा जाए तो ठीक रहेगा। 



उपन्यास का रोमांच आदि-अंत तक बना हुआ रहता है, यहाँ तक की अंत में भी लेखक ने अगले उपन्यास के लिए कुछ रोमांच छोड़ दिया है।



------
विनीत
राजीव रोशन

Comments

Popular posts from this blog

कोहबर की शर्त (लेखक - केशव प्रसाद मिश्र)

कोहबर की शर्त   लेखक - केशव प्रसाद मिश्र वर्षों पहले जब “हम आपके हैं कौन” देखा था तो मुझे खबर भी नहीं था की उस फिल्म की कहानी केशव प्रसाद मिश्र की उपन्यास “कोहबर की शर्त” से ली गयी है। लोग यही कहते थे की कहानी राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म “नदिया के पार” का रीमेक है। बाद में “नदिया के पार” भी देखने का मौका मिला और मुझे “नदिया के पार” फिल्म “हम आपके हैं कौन” से ज्यादा पसंद आया। जहाँ “नदिया के पार” की पृष्ठभूमि में भारत के गाँव थे वहीँ “हम आपके हैं कौन” की पृष्ठभूमि में भारत के शहर। मुझे कई वर्षों बाद पता चला की “नदिया के पार” फिल्म हिंदी उपन्यास “कोहबर की शर्त” की कहानी पर आधारित है। तभी से मन में ललक और इच्छा थी की इस उपन्यास को पढ़ा जाए। वैसे भी कहा जाता है की उपन्यास की कहानी और फिल्म की कहानी में बहुत असमानताएं होती हैं। वहीँ यह भी कहा जाता है की फिल्म को देखकर आप उसके मूल उपन्यास या कहानी को जज नहीं कर सकते। हाल ही में मुझे “कोहबर की शर्त” उपन्यास को पढने का मौका मिला। मैं अपने विवाह पर जब गाँव जा रहा था तो आदतन कुछ किताबें ही ले गया था क्यूंकि मुझे साफ़-साफ़ बताया ग...

Man Eaters of Kumaon

समीक्षा  चोगढ़ के नरभक्षी बाघ  लेखक - जिम कॉर्बेट  हर जंग में मौत होती है। हर युद्ध में लाशें गिरती हैं। दोनों तरफ जान-माल का नुकसान होता है । दोनों तरफ के सैनिकों में जोश होता है, उत्साह होता है, लेकिन डर भी होता है है। लेकिन दोनों तरफ इंसान होते हैं। इंसान अपनी फितरत से पूरी तरह से वाकिफ होता है । सैनिको को यही शिक्षा दी जाती है की कौन तुम्हारा दोस्त है कौन तुम्हारा दुश्मन।  लेकिन अगर दुश्मन एक हो और उसमे भी नरभक्षी बाघ, जिसे सिर्फ और सिर्फ अपने शिकार से मतलब है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की शिकार मनुष्य है या जानवर। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता की वह जिस मनुष्य का शिकार कर रहा है वह किसी का बाप, किसी का बेटा, किसी का पति, किसी की माँ, किसी की बेटी और किसी की पत्नी हो सकती है। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता की उसके कारण किसी के घर में चूल्हा नहीं जलेगा, किसी के घर में शहनाई नहीं बजेगी, किसी के घर में त्यौहार नहीं मनाया जाएगा। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता की उसके कारण लोग भय से अपने घरों से कई दिनों तक बाहर नहीं निकलते। उसे इस बात से फर्क ...

दुर्गेश नंदिनी - बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय

दुर्गेश नंदिनी  लेखक - बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय उपन्यास के बारे में कुछ तथ्य ------------------------------ --------- बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा गया उनके जीवन का पहला उपन्यास था। इसका पहला संस्करण १८६५ में बंगाली में आया। दुर्गेशनंदिनी की समकालीन विद्वानों और समाचार पत्रों के द्वारा अत्यधिक सराहना की गई थी. बंकिम दा के जीवन काल के दौरान इस उपन्यास के चौदह सस्करण छपे। इस उपन्यास का अंग्रेजी संस्करण १८८२ में आया। हिंदी संस्करण १८८५ में आया। इस उपन्यस को पहली बार सन १८७३ में नाटक लिए चुना गया।  ------------------------------ ------------------------------ ------------------------------ यह मुझे कैसे प्राप्त हुआ - मैं अपने दोस्त और सहपाठी मुबारक अली जी को दिल से धन्यवाद् कहना चाहता हूँ की उन्होंने यह पुस्तक पढने के लिए दी। मैंने परसों उन्हें बताया की मेरे पास कोई पुस्तक नहीं है पढने के लिए तो उन्होंने यह नाम सुझाया। सच बताऊ दोस्तों नाम सुनते ही मैं अपनी कुर्सी से उछल पड़ा। मैं बहुत खुश हुआ और अगले दिन अर्थात बीते हुए कल को पुस्तक लाने को ...