समीक्षा - इश्कियापा (उपन्यास) लेखक – पंकज दुबे * Spoiler Alert * इश्क, मोहब्बत, प्रेम और चाहत उस भ्रष्टाचार की तरह है जो इंसान के आँखों पर पर्दा डाल देता है जिसके बाद इंसान अपने लक्ष्य की तरफ से मुहं मोड़ लेता है। कहते हैं की प्यार अँधा होता है, बात बिलकुल सौ टके की है और सही भी है। इश्क में डूबने के बाद इंसान को दुसरे के सिर्फ खूबियाँ ही खूबियाँ नज़र आती हैं। और अगर गलती से, गौर फरमाइयेगा, गलती से कुछ खामियां नज़र आ गयी तो उसे ढकने की कोशिश भी बहुत मोहब्बत के साथ करता है। सर सुरेन्द्र मोहन पाठक के एक किरदार सुधीर कोहली द्वारा बोला गया एक संवाद है :- “आदमी का प्यार में पड़ना और सीढियों से गिरना एक ही बात है ; दोनों खतरनाक एक्सीडेंट हैं जिन से हर हाल में बचने की कोशिश करनी चाहिए।” इस संवाद को “इश्कियापा” का मुख्य किरदार लल्लन झा चरितार्थ करता है। “इश्कियापा” एक सामान्य सी प्रेम कहानी है ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्यूंकि ऐसी प्रेम कहानियां कई बार हिंदी फिल्मों में देख चुके हैं। एक गरीब घर लड़का और एक अमीर घर लडकी एक दुसरे से मोहब्बत कर बैठते हैं जिसमे खलनायक की तरह लड़की...
This blog is totally dedicated to the novels written by Sir Surender Mohan Pathak, Crime investigation, Indian Literature, book reading etc.