Skip to main content

Posts

Showing posts with the label English Literature

Ae Mohabbat…. Reminiscing Begum Akhtar

संघर्ष और सफलताएं एक दुसरे की सहचारिणी रही हैं। जहाँ इंसान अपने जीवन में संघर्ष को स्थान देता है, वहां सफलताएँ जरूर एक न एक दिन उसके कदम चुमते नज़र आती है। मानव को जीवन में सफलताओं की सीढ़ी चढ़ने में हमेशा से भिन्न-भिन्न प्रकार के संघर्षों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही संघर्ष और सफलता के रूपक के रूप में हम “बेगम अख्तर” को जानते हैं। बेगम अख्तर का संघर्ष भरा जीवन, एक औरत की कहानी को दर्शाता है जो अपने अस्तित्व की खोज में जीवन के आरम्भ से जीवन के अंत तक लगी रही। भारतीय परिवेश में स्त्री का जीवन हमेशा से कई प्रकार के बंधनों में बंधा हुआ रहा है, ऐसे में दुनिया से लड़ झगड़ कर हमारे होठों, दिल, दिमाग और मन पर छा जाने वाली इस गायिका की कल्पना मात्र से, मन में जीवन से लड़कर, अपने हिस्से की सफलता खोज कर लाने का मन करता है। ऐ मोहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया, जाने क्यों आज तेरे नाम पे रोना आया... वो दिन, मुझे बखूबी याद है, मेरे ऑफिस के मित्र, श्याम दीक्षित उपरोक्त पंक्तियों को बार-बार गुनगुना रहा था। मैंने उत्सुकतावश उससे इस गाने के बारे में पूछा तो उसने बताया की “बेगम अख्तर” ने यह ग़जल...

THE SILVER DONKEY - A BOOK FOR EVERYONE - MUST READ

The Silver Donkey:- दोस्तों वैसे तो सामाजिक पुस्तकें मैं हिंदी में ही पढता हूँ पर इस बार ऐसा मौका लगा की मुझे एक अंग्रेजी की सामाजिक पुस्तक पढनी पड़ी। तकरीबन ६-७ महीने से मेरे लाइब्रेरी के “पढने के लिए” वाले खाने में पड़ी रही या जब दूसरी किताबों को निकालता था तो इधर उधर होती रहती थी। किताब का शीर्षक और इसका संक्षिप्त सारांश मुझे इतना पसंद आया था की इसे मैंने झट से खरीद लिया था। वही जिज्ञासा पिछले सप्ताह तक भी कायम रही और मैंने इस पुस्तक को उठा कर पढना शुरू कर दिया। लेखक के बारे में:- सोन्या हार्टनेट मूल रूप से ऑस्ट्रेलियाई लेखिका हैं। १३ वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना प्रथम उपन्यास लिखा था और १५ वर्ष की उम्र में उनका पहला उपन्यास (Trouble All the Way ) प्रकाशित हुआ था। मुख्यतः उनकी कहानी और उपन्यासों को पढने वाला वर्ग युवा या बच्चे होते हैं। उन्होंने कई प्रकार के पुरस्कारों से नवाजा भी गया। उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तक Sleeping Dogs" (1995) विवादों के घेरे में रही और उन्हें आलोचनाओं को सहना पड़ा। उपरोक्त पुस्तक के लिए लेखिका को वर्ष २००५ का   Courier Mail  और CBC Book of ...

"Shall we tell the president " by Jaffery Archer

"Shall we tell the president "  by Jaffery  Archer  दोस्तों पिछले वर्ष मैंने जेफरी आर्चर का नोवेल "Shall we tell the president " पढ़ा था। जेफरी आर्चर का उपन्यास पहली बार मैंने पढ़ा था । इस से पहले कई बार विदेशी लेखकों को पढने की कोशिश की लेकिन मजा नहीं आया। २ किताबें भी खरीदी थी इस से पहले लेकिन सब बकवास थी कुछ समझ में ही नहीं आता था। इन किताबों की भाषा में और भारतीय लेखकों की भाषा में बहुत भिन्नता होती है। लेकिन जेफरी आर्चर के इस उपन्यास में मुझे किसी भी जगह भाषा के कारण कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई। अगर मैं उपन्यास की समीक्षा के बारे में बात करूँ तो, लेखक द्वारा इसे बहुत तेज़-तर्रार कथानक पर लिखा गया है। इस कहानी को अगर एक बार शुरू किया जाए तो ख़त्म किये बगैर मजा नहीं आएगा। मतलब लेखक ने कहानी को पहले पन्ने से आखिरी के पन्ने तक पूरा बाँध रखा है। कहीं भी ऐसा कोई प्रसंग नहीं जहाँ से पाठकों को कम मजा आये। हो सकता है कोई ऐसा बिंदु मिल भी जाए लेकिन यह सभी के अलग अलग दृष्टिकोणों पर निर्भर करता है।  कहानी की शुरुआत वहीँ से है जहाँ से जेफरी आ...

Robin - Man Eaters of Kumaon part - 3

Robin - The Second Story of Maneaters of Kumaon  एक समीक्षा - एक नज़र - एक सारांश - एक सन्देश हम सबने कभी न कभी मनुष्य और पशु से सम्बंधित कहानी जरूर पढ़ी होंगी। पशु और मनुष्य का रिश्ता बहुत ही अजीब होता है। एक इंसान शिकारी है और वो जानवरों का शिकार करता है । एक इंसान उसी जानवर का शिकार करने के बजाय अपना साथी बनता है, अपने जीवन का अंग बना लेता है। हम सभी ने बचपन में तो एक ऐसे पशु या पक्षी को पाला ही होगा। जब भी किसी के माता-पिता उसके लिए नया पालतू पशु लाते थे तो सबसे पहले हम सारे दोस्तों को बुलाते थे और सोचते थे की इसका नाम क्या रखे। टोनी, हीरा, पीहू, मिट्ठू, मोती, जूली आदि। फिर उसके साथ खेलना । उसको बाहर ले कर घुमाने जाना। सबसे अच्छा चीज जो हम करते थे वो था उसको नई चीज़े सीखना। जब कोई बच्चा जन्म लेता है तो वो सभी बातें जो उसके लिए आवश्यक होती हैं उसको नहीं सीख सकता। उसी प्रकार जब भी आपके घर में एक पालतू पशु या पक्षी लाया जाता था तो हम उसे नई नई बाते सीखते थे। हो सकता है की आप में से बहुत से महानुभाव अब भी पशु - प्रेम का आनंद उठाते हों।  जिम साहब एक शिकारी थे लेकिन उन...

The Champawat Man-Eater - Man Eaters of Kumaon part - 2

The Champawat Man -Eater  ------------------------------ ----------- सारांश------ चम्पावत का नरभक्षी बाघिन नेपाल से पूरी तरह से नरभक्षी बन के आई थी जब उसने नेपाल में लगभग २०० लोगो को अपना शिकार बना चुकी थी तब उसे नेपाल के सैनिकों द्वारा कुमाऊ की तरफ धकेल दिया गया था। बीते चार सालों में उसने कुमाऊ क्षेत्र में लगभग ३४ शिकारों की और बढ़ोतरी कर आंकड़े को २३४ तक पहुंचा दिया था। इस बाघिन को मारने के लिए कई शिकारियों और गोरखा समूहों का सरकार ने इस्तेमाल किया पर सफलता हासिल नहीं हुई।  जिम साहब चम्पावत पहुचे लेकिन उन्होंने सरकार से अनुरोध किया की "बाघिन" को मारने पर रखे गए इनाम को ख़तम कर दिया जाए और सभी स्पेशल शिकारियों को रोक दिया जाए। क्यूंकि जिम साहब नहीं चाहते थे की उन्हें एक इनामी शिकारी के रूप में जाना जाए और दुसरे शिकारियों के द्वारा गलती से गोली खा जाये।  जब जिम साहब पाली पहुँचते हैं जहा से बाघिन द्वारा किये गए ताज़ा शिकार की खबर थी तो पाते हैं की उस क्षेत्र के सभी घर अन्दर से बंद हैं, सडको पर सन्नाटा है, ऐसा लगता था की आतंक का अन्धकार छाया हुआ हो क्यूंकि सूरज ...

Man Eaters of Kumaon - Jim Corbett part -1

हर अंत के बाद एक शानदार शुरुआत होती है। हर रात के बाद के सुन्दर सा सूरज निकलता है। हर जंग के बाद विजय का जश्न मनाया जाता है। हर हार के बाद जीतने की आशा और बलवती होती जाती है। मेरे जीवन इन आशावादी वाक्यों का बड़ा ही महत्व है। वैसे तो मैं एक आशावादी व्यक्ति हूँ पर कभी कभी निराशा से भी दो-चार होना पड़ता है। ऐसे समय में एक पुस्तक उठा लेता हूँ "सफलता के बढ़ते कदम" स्वेट मोर्डेन द्वारा लिखित। यह किताब मुझे हमेशा निराशा से दूर और आशाओं के करीब ले जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है की इस दार्शनिक पुस्तक ने ही मेरे जीवन पर प्रभाव डाला है। मुझे "शरलाक होम्स" के चरित्र ने भी बार बार जीवन को प्रेरणा दी है।  कल मेरे कुछ प्रिय मित्र ने सुझाव दिया की मैं जिम कॉर्बेट साहब को पढूं। जब उन्होंने जिम कॉर्बेट साहब को पढ़ा था तो बड़े ही सुन्दर तरीके से उन वाक्यात को बयां किया जिससे लगता था की मुझे यह पुस्तक पढना चाहिए। और एक पुस्तक उन्ही दोस्तों के माध्यम से मेरे हाथ लग चुकी थी रविवार को लेकिन मैंने उसे शुरू नहीं किया था। लेकिन कल जब उन्होंने उस पुस्तक पाए कुछ और अनुभवों को मेरे साथ सा...

Last to Die - James Gripando

A divorced lady who daughter is murdered five years ago contacted a contract killer in a bar. She wants his professional services. Contract killer asked her to whom she wanted to kill. She told the contract killer that she wanted to kill herself. After some days the lady was killed at red light on road in daylight. Some days later contract killer elder brother contacted a lawyer who wants to represent his brother. Once the same lawyer saved Contract Killer Elder brother life from death Row. The Lawyer met the contract killer on request of his elder brother. Contract killer told the all conversation happened with the lady. The lawyer listened him carefully and asked “did he killed her”. But contact killer denied for the same. Contract killer show him the letter that he found from lawyer of  the murdered lady. The lawyer asked contract killer elder brother to check the truth in his version. After the lot of interrogation by the elder brother of contract killer but contrac...