Skip to main content

समीक्षा - अ गोल्डन ऐज (तहमीमा अनाम )


समीक्षा -

पुस्तक - A  Golden  Age
लेखिका - तहमीमा अनाम




तीन बार मेरे साथ ऐसा हो चूका है की जब में किसी काम से जा रहा होता हूँ मुझे रास्ते में फूटपाथ पर किताब की दूकान नज़र आती है और एक मैं एक पुस्तक उठा लेता हूँ और वह पुस्तक पढने के बाद एक शानदार पुस्तक बन जाती है।
पहली बार - द वाइट टाइगर (अरविन्द अडिगा)
दूसरी बार - वर्जिल एंड बीट्राइस (यान मार्टेल)
तीसरी बार - अ गोल्डन ऐज   (तहमीमा अनाम )

मैं आज आप लोगो के साथ "अ गोल्डन ऐज" की समीक्षा और अपना अनुभव साझा करूंगा जो इस पुस्तक द्वारा मिला।


देश - धर्म- कर्त्तव्य- निष्ठा - प्रेम- बलिदान - मातृत्व - सुख - दुःख - मिलना - बिछुड़ना - तानाशाही - युद्ध - भयानकता - डर- संघर्ष

मैं इन शब्दों एक क्रमबद्ध रूप में व्यवस्थित नहीं कर पाया हूँ। कैसे करूँ समझ नहीं आता। इसलिए जैसे दिमाग में आया वैसे ही लिख दिया है।

कहानी की पृष्ठभूमि पूर्वी पाकिस्तान है या हम उसे अब "बांग्लादेश" के नाम से जानते हैं।
कहानी एक मुस्लिम विधवा "रेहाना" की है जो अपने बेटे और बेटी को कोर्ट ट्रायल के दौरान खो देती है। यहाँ खो देने का अर्थ है की कोर्ट रेहाना के बच्चों की कस्टडी रेहाना के पति के भाई यानि रेहाना के देवर "फैज़" को दे देती है।
आपको मैं कारण बताऊँ की किस आधार पर रेहाना से उसके बच्चो की कस्टडी उनके देवर को दे दी गयी, बस एक कारण की रेहाना ने अपने बच्चो को एक "इंग्लिश" फिल्म दिखाया था।
{ है ना असमंजस वाली बात । फिलहाल इस बात पर रौशनी डालने के लिए मैं अभी सक्षम नहीं हूँ क्यूंकि मैंने मुस्लिम धर्म को उतना पढ़ा नहीं है। }

लेकिन रेहाना बहुत कोशिश करती है और लगातार संघर्ष के बाद वो अपने बच्चो को वापिस पा लेती है। अपने बच्चो को वापिस पाने में वो कोर्ट केस में अपने गहने, कपडे, बर्तन, घर की सजावटी चीजे और अपनी पति की प्यारी "कार"  भी बेच देती है। अपने बच्चो की कस्टडी पाने के लिए रेहाना को न्यायाधीश को घूस भी देना पड़ता है।

अब लेखिका कहानी ले जाती उन पन्नो पर जब समय की दीवार से आगे निकल कर रेहाना के बच्चे सोहेल और माया बड़े हो जाते हैं । सोहेल और माया "पूर्वी पाकिस्तान" के आजादी के आन्दोलन में शरीक हो जाते हैं। पूरा "पूर्वी पाकिस्तान" एक नया देश - एक नया मुल्क चाहता है जो पकिस्तान से अलग अपना नया देश "बांग्लादेश" बनाना चाहता हैं। उस आन्दोलन में सोहेल और माया शांतिपूर्वक अपना देश पाना चाहते हैं । रेहाना जानती है की सोहेल सिल्वी से प्रेम करता है । सिल्वी , रेहाना के घर के सामने रहने वाली और पडोसी श्रीमती चौधरी की पुत्री है। लेकिन श्रीमती चौधरी सिल्वी का निकाह एक मेजर से करने की बात रेहाना को बताती है । ऐसे में जब खबर सोहेल को पता लगती है तो थोड़े से समय के लिए वह टूट सा जाता है। जिस रात सिल्वी और मेजर की सगाई का दिन रखा जाता है उसी रात पकिस्तान सरकार "पूर्वी पाकिस्तान" में  सेना का शासन लागू कर देती है। अब सोहेल के पास अपनी देश की सेवा करना का मौका चला जाता दीखता है ऐसे में सोहेल अपने कुछ दोस्तों की मदद से हिंसा में कूद पड़ता है और अपनी माँ से दूर गुर्रिल्ला ट्रेनिंग के लिए चला जाता है। लेखिका ने उस समय  के "पूर्वी पाकिस्तान" के उन दुखदायी दृश्यों का सुन्दरता और भावनाओ के साथ वर्णन किया है जब पाकिस्तानी सेना अपनी बर्बरता का प्रदर्शन करते हुए अपने सामने आने वाली हर दीवार, हर चौराहे, हर गली , हर मकान को खून से सनती हुई गोलियों से भूनती हुई आजादी के विद्रोह को दबाने की भरषक कोशिस करती है। रेहाना भी अपने कुछ सहेलियों के साथ मिलकर उन बांग्लादेशी शरणार्थियों की मदद करती है जिन्होंने इस बर्बरता के सदके अपने घर, अपने बच्चे, अपने परिवार को खो दिया।

सोहेल गोर्रिल्ला युद्ध सीख कर अपनी माँ के पास वापिस आता है और अपने घर के पीछे जो नया घर (उसकी कहानी भी बहुत सुन्दरता से लेखिका ने पेश किया है) बनाया गया था उसमे वो नौजवान लडको को गुर्रिल्ला युद्ध सिखाने के लिए प्रशिक्षण देना शुरू करता है। उसी दौरान रेहाना  की मुलाक़ात उन्ही के साथ के एक मेजर से होती है। एक रात पाकिस्तानी फौज से लड़ने के दौरान मेजर घायल हो जाता है। सोहेल मेजर को अपनी माँ की देखभाल में छोड़कर "अगरतल्ला" चला जाता है। रेहाना रोजाना मेजर का ख्याल रखती है और उसका पूरी तरह से देखभाल करती है। वो मेजर को अपने जीवन के बारे में बताती है । और इसी दौरान रेहाना को मेजर से प्रेम हो जाता है।

लेखिका पूरी कहानी को रेहाना के सन्दर्भ से दिखाती है। एक विधवा, एक माँ,  एक दोस्त, एक सच्ची देशभक्त किस प्रकार अपने बेटे और बेटी के साथ मिलकर देश की आज़ादी के आन्दोलन में अपना योगदान भी देती है अपना मातृत्व प्रेम के अनुरूप अपने बच्चो की रक्षा भी करती है।

देश - धर्म- कर्त्तव्य- निष्ठा - प्रेम- बलिदान - मातृत्व - सुख - दुःख - मिलना - बिछुड़ना - तानाशाही - युद्ध - भयानकता - डर- संघर्ष

ऊपर लिखे गए सभी शब्दों का संगम है इस कहानी में। जब आप इसे पढेंगे तो एक औरत के संघर्ष की कहानी पूरी तरह से नज़र आएगी इसमें। आप इस कहानी डर-खौफ-तानाशाही को पूरी तरह से देख पायेंगे जब सिल्वी के पति मेजर (जिसका नाम मुझे याद नहीं आ रहा है) को पकिस्तान सेना द्वारा पकड़ लिया जाता है और प्रतारित किया जाता है । मेजर के नाखून पुरे जड़ से निकाल दिए जाते हैं, उसे अँधेरे कमरे में रखा जाता है, उसे नमक का पानी तब तक पीने को दिया जाता है जब तक उसके होठ फटने न लग गया।
तानाशाही का मंजर तब देखने को मिलेगा जब माया की एक सहेली के साथ पाकिस्तानी सेना के अफसर "टिक्का खान" द्वारा मानमर्दन होता है जिसकी खबर सुनते ही "माया" बांग्लादेश छोड़ कर कलकत्ता चली जाती है और वहाँ बांग्लादेशी शरणार्थियों की सेवा करती है।

यह उपन्यास एक "सामाजिक" श्रेणी के अंतर्गत आता है जिसे की मैं बहुत कम पसंद करता हूँ लेकिन सच, एक पन्ना ख़तम होने को होता था की मेरा हाथ दुसरे पन्ने पर खिसक जाता था।


"अ गोल्डन ऐज"  अर्थार्थ "एक सुनहरा युग"
यह सुनहरा युग शुरू होता है भारत के दो टुकड़े होने  के पश्चात जब हिंदुस्तान और पाकिस्तान बना। जब पाकिस्तान किसी एक क्षेत्र का नाम नहीं बल्कि दो क्षेत्रो को मिलाकर बोला जाता था पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। इन दोनों पाकिस्तान के बीच में था भारत।
यह सुनहरा युग है "पूर्वी पाकिस्तान" का "बांग्लादेश" में परिवर्तन का।
यह सुनहरा युग है उन मुस्लिम भाइयों का जो बांग्लादेश से पाकिस्तान चले गए थे लेकिन फिर भी बांग्लादेश को अपना अंग नहीं मानते थे।
जो मुस्लिम बंगला बोलते थे उन्हें तिरीस्कृत एवं हिकारत भरी नज़रों से देखा जाता था, उन्हें गंवार समझा जाता था क्यूंकि उन्हें उर्दू बोलना नहीं आता था।
जो उर्दू बोलते थे वो पाकिस्तानी कहलाये, उनको सम्मान दिया गया, उनको ऊँचे व्यवसाय करने को सरकार द्वारा सहायता दी गयी।
यह सुनहरा युग है दो भाषाओं "उर्दू" और "बंगला" के युद्ध का ।
यह सुनहरा युग है एक स्त्री का जिसने विपरीत परिस्थितयों में भी संघर्ष करते हुए अपने आपको निराश नहीं होने दिया।
यह सुनहरा युग है एक विधवा का जिसने कई कठनाइयों के बाद भी अपने आप को स्थापित किया।
यह सुनहरा युग है एक माँ का जिसने अपने बच्चो को खोकर भी निराश नहीं हुई और संघर्ष करते हुए उन्हें वापिस पाया और इस काबिल बनाया की देश की आज़ादी में हिस्सा ले सके।
यह सुनहरा युग है एक पत्नी का जिसने अपने स्वर्गीय पति से हमेशा प्रेम किया लेकिन उसे फिर दुबारा प्रेम हुआ जिसका इज़हार उसने कभी नहीं किया।
यह सुनहरा युग है एक सहेली का जिसने विषम परिस्थितयों के होते हुए भी अपने दोस्तों का साथ दिया।
यह सुनहरा युग है एक ऐसी सरकार का जो अपने अंग को ही अपना अंग मानने से इनकार कर देती है।
यह सुनहरा युग है एक देश का जिसका झंडा तो है लेकिन देश नहीं और उसी देश को बनाने का यह सुनहरा युग है।

यह एक कहानी है एक परिवार की एक देश के लिए दिए गए योगदान की और एक देश के खिलाफ किये गए विद्रोह की।


मैंने नेट पर पढ़ा है की लेखिका के माता-पिता दोनों फ्रीडम फाइटर थे जिनसे प्रेरणा लेकर लेखिका ने इस विषय पर यह कहानी लिखी। लेखिका ने अपने शोध के लिए लगभग २ वर्ष बांग्लादेश में रही और २०० से अधिक फ्रीडम फाइटर का इंटरव्यू लिया।

इतने शोध के पश्चात इतनी सुन्दर कहानी लिखना आसान नहीं होता आपको कल्पना के  साथ साथ  इतिहास के साथ न्याय भी करना होता है। मैंने बांग्लादेश का इत्निहास नहीं पढ़ा फिर भी इस उपन्यास को पढने के बाद मुझे लगता है की मुझे इस विषय पर भी कुछ पढना चाहिए।

मैं आशा करता हूँ की जब आप इस पुस्तक को पढेंगे तो उतना ही आनंद उठाएंगे जितना मैंने उठाया।

------
विनीत
राजीव रोशन

Comments

  1. बेहतरीन, समीक्षा राजीव भाई । आपकी समीक्षा पढने के बाद मेरे मन में भी इस पुस्तक को पढने की चाह जगी है । ऐसी खूबसूरत और रोचक समीक्षा लिखने के लिए धन्यवाद ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. विकास भाई.. जरूर पढ़िए.. आपको पसंद आएगी|

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कोहबर की शर्त (लेखक - केशव प्रसाद मिश्र)

कोहबर की शर्त   लेखक - केशव प्रसाद मिश्र वर्षों पहले जब “हम आपके हैं कौन” देखा था तो मुझे खबर भी नहीं था की उस फिल्म की कहानी केशव प्रसाद मिश्र की उपन्यास “कोहबर की शर्त” से ली गयी है। लोग यही कहते थे की कहानी राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म “नदिया के पार” का रीमेक है। बाद में “नदिया के पार” भी देखने का मौका मिला और मुझे “नदिया के पार” फिल्म “हम आपके हैं कौन” से ज्यादा पसंद आया। जहाँ “नदिया के पार” की पृष्ठभूमि में भारत के गाँव थे वहीँ “हम आपके हैं कौन” की पृष्ठभूमि में भारत के शहर। मुझे कई वर्षों बाद पता चला की “नदिया के पार” फिल्म हिंदी उपन्यास “कोहबर की शर्त” की कहानी पर आधारित है। तभी से मन में ललक और इच्छा थी की इस उपन्यास को पढ़ा जाए। वैसे भी कहा जाता है की उपन्यास की कहानी और फिल्म की कहानी में बहुत असमानताएं होती हैं। वहीँ यह भी कहा जाता है की फिल्म को देखकर आप उसके मूल उपन्यास या कहानी को जज नहीं कर सकते। हाल ही में मुझे “कोहबर की शर्त” उपन्यास को पढने का मौका मिला। मैं अपने विवाह पर जब गाँव जा रहा था तो आदतन कुछ किताबें ही ले गया था क्यूंकि मुझे साफ़-साफ़ बताया ग...

Man Eaters of Kumaon

समीक्षा  चोगढ़ के नरभक्षी बाघ  लेखक - जिम कॉर्बेट  हर जंग में मौत होती है। हर युद्ध में लाशें गिरती हैं। दोनों तरफ जान-माल का नुकसान होता है । दोनों तरफ के सैनिकों में जोश होता है, उत्साह होता है, लेकिन डर भी होता है है। लेकिन दोनों तरफ इंसान होते हैं। इंसान अपनी फितरत से पूरी तरह से वाकिफ होता है । सैनिको को यही शिक्षा दी जाती है की कौन तुम्हारा दोस्त है कौन तुम्हारा दुश्मन।  लेकिन अगर दुश्मन एक हो और उसमे भी नरभक्षी बाघ, जिसे सिर्फ और सिर्फ अपने शिकार से मतलब है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की शिकार मनुष्य है या जानवर। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता की वह जिस मनुष्य का शिकार कर रहा है वह किसी का बाप, किसी का बेटा, किसी का पति, किसी की माँ, किसी की बेटी और किसी की पत्नी हो सकती है। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता की उसके कारण किसी के घर में चूल्हा नहीं जलेगा, किसी के घर में शहनाई नहीं बजेगी, किसी के घर में त्यौहार नहीं मनाया जाएगा। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता की उसके कारण लोग भय से अपने घरों से कई दिनों तक बाहर नहीं निकलते। उसे इस बात से फर्क ...

दुर्गेश नंदिनी - बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय

दुर्गेश नंदिनी  लेखक - बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय उपन्यास के बारे में कुछ तथ्य ------------------------------ --------- बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा गया उनके जीवन का पहला उपन्यास था। इसका पहला संस्करण १८६५ में बंगाली में आया। दुर्गेशनंदिनी की समकालीन विद्वानों और समाचार पत्रों के द्वारा अत्यधिक सराहना की गई थी. बंकिम दा के जीवन काल के दौरान इस उपन्यास के चौदह सस्करण छपे। इस उपन्यास का अंग्रेजी संस्करण १८८२ में आया। हिंदी संस्करण १८८५ में आया। इस उपन्यस को पहली बार सन १८७३ में नाटक लिए चुना गया।  ------------------------------ ------------------------------ ------------------------------ यह मुझे कैसे प्राप्त हुआ - मैं अपने दोस्त और सहपाठी मुबारक अली जी को दिल से धन्यवाद् कहना चाहता हूँ की उन्होंने यह पुस्तक पढने के लिए दी। मैंने परसों उन्हें बताया की मेरे पास कोई पुस्तक नहीं है पढने के लिए तो उन्होंने यह नाम सुझाया। सच बताऊ दोस्तों नाम सुनते ही मैं अपनी कुर्सी से उछल पड़ा। मैं बहुत खुश हुआ और अगले दिन अर्थात बीते हुए कल को पुस्तक लाने को ...