Skip to main content

चाबी का रहस्य (लघुकथा) - - समीक्षा




चाबी का रहस्य (लघुकथा)

रूही दिल्ली की मशहूर कैब्रे डांसर थी जिसका डांस देखने के लिए शहर के लोग बार-बार जाते थे। इन कुछ खास कद्रदानों में पाठक साहब और इंस्पेक्टर अमीठिया भी थे। रूही परेशान थी और एक समस्या की समाधान के लिए वह पाठक साहब के पास जाती है लेकिन अपनी समस्या का खुलासा नहीं करती। अपनी समस्या का बखान करने के लिए वह रात ८ बजे अपने फ्लैट पर पाठक साहब और अमीठिया से मुलाक़ात का वक़्त मुक़र्रर करती है।

पाठक साहब पुरे दिन इंस्पेक्टर अमीठिया से मुलाक़ात नहीं हो पाती लेकिन जब वह तय वक़्त पर रूही के फ्लैट पर पहुँचते हैं तो वहां उन्हें पुलिस का हुजूम मिलता है और इंस्पेक्टर अमीठिया से भी मुलाक़ात होती है। इंस्पेक्टर अमीठिया से उन्हें पता चलता है की रूही ने आत्महत्या कर लिया है। रूही अपनी परेशानी बता पाने से पहले ही इस दुनिया से रुखसत हो जाती है।

क्या परेशानी थी रूही को? क्यूँ उसे लगता था की उसका जीवन खतरे में है? उसे किस बात का डर सता रहा था? ये सभी सवाल पाठक साहब के दिमाग में चकरघिन्नी की तरह घूम रहे थे।

पाठक साहब को दिन में इंस्पेक्टर अमीठिया के मातहत सब-इंस्पेक्टर आर.एल. श्रीवास्तव से मुलाक़ात होती है जो बताता है की रूही की टांग दिल्ली के मशहूर हस्ती प्रकाशचंद के क़त्ल में फंसी हुई है। और वृहद् पूछताछ पर पता चलता है की जहाँ प्रकाशचंद का क़त्ल हुआ उस कमरे कि चाबी पर रूही के उँगलियों के निशान प्राप्त हुए थे जबकि रूही का कहना था की अपनी जिन्दगी में वह कभी उससे मिली नहीं थी। प्रकाशचंद के क़त्ल का शक रोशन खुराना नाम के करोड़पति सेठ पर भी किया जा रहा था क्यूंकि उसकी बीवी कल्पना खुराना का प्रकाशचंद से ताल्लुकात थे।

प्रकाशचंद का क़त्ल किसने किया और क्यूँ किया? क्यूँ पुलिस को कोई ऐसा सबूत नहीं मिल पाया की रूही या रोशन खुराना को उसके क़त्ल के लिए गिरफ्तार कर सके। क्या सच ही रूही ने आत्महत्या की थी जो की प्रकाशचंद का क़त्ल करने के बाद उसका पश्चाताप था। कैसे हत्या-आत्महत्या और घात-प्रतिघात से लबरेज यह कहानी आपको मुतमुइन कर देगी, यह तो आपको इस कहानी को पढने पर ही पता चल पायेगा।

एक ऐसी लघुकथा जिसमे रहस्य-रोमांच और सस्पेंस का बेहतरीन तड़का है और साथ ही आपको एक्स्ट्रा डोज में मिलेगा पाठक साहब के इनवेस्टिगेटिव दिमाग से मिलने का मौका। कैसे तथ्यों को, घटनाओं को, रहस्यों को एक साथ जोड़कर उन्होंने सभी रहस्यों पर से पर्दा उठा दिया।

कहानी का इबुक लिंक- http://ebooks.newshunt.com/Ebooks/default/Chabi-Ka-Rahasya/b-42716

सर सुरेन्द्र मोहन पाठक जी के कहानियों का संग्रह इबुक के रूप में प्रकाशित हो चूका है। आप उसका भी आनंद उठा सकते हैं।

संपूर्ण कथा साहित्य लिंक वॉल्यूम १ -http://ebooks.newshunt.com/Ebooks/default/Sampurn-Katha-Sahitya---Vol-1/b-42653

संपूर्ण कथा साहित्य लिंक वॉल्यूम २ -http://ebooks.newshunt.com/Ebooks/default/Sampoorn-Katha-Sahitay---Vol-2/b-43227

नोट- लघुकथा का छायाचित्र ‘राजीव रोशन’ जी द्वारा बनाया गया है जिसका किसी भी प्रकार का व्यावसायिक प्रयोग प्रतिबंधित है| छायाचित्र के लिए चित्रों का प्रयोग गूगल इमेज सर्च दवरा लिया गया है|

Comments

Popular posts from this blog

कोहबर की शर्त (लेखक - केशव प्रसाद मिश्र)

कोहबर की शर्त   लेखक - केशव प्रसाद मिश्र वर्षों पहले जब “हम आपके हैं कौन” देखा था तो मुझे खबर भी नहीं था की उस फिल्म की कहानी केशव प्रसाद मिश्र की उपन्यास “कोहबर की शर्त” से ली गयी है। लोग यही कहते थे की कहानी राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म “नदिया के पार” का रीमेक है। बाद में “नदिया के पार” भी देखने का मौका मिला और मुझे “नदिया के पार” फिल्म “हम आपके हैं कौन” से ज्यादा पसंद आया। जहाँ “नदिया के पार” की पृष्ठभूमि में भारत के गाँव थे वहीँ “हम आपके हैं कौन” की पृष्ठभूमि में भारत के शहर। मुझे कई वर्षों बाद पता चला की “नदिया के पार” फिल्म हिंदी उपन्यास “कोहबर की शर्त” की कहानी पर आधारित है। तभी से मन में ललक और इच्छा थी की इस उपन्यास को पढ़ा जाए। वैसे भी कहा जाता है की उपन्यास की कहानी और फिल्म की कहानी में बहुत असमानताएं होती हैं। वहीँ यह भी कहा जाता है की फिल्म को देखकर आप उसके मूल उपन्यास या कहानी को जज नहीं कर सकते। हाल ही में मुझे “कोहबर की शर्त” उपन्यास को पढने का मौका मिला। मैं अपने विवाह पर जब गाँव जा रहा था तो आदतन कुछ किताबें ही ले गया था क्यूंकि मुझे साफ़-साफ़ बताया ग...

Man Eaters of Kumaon

समीक्षा  चोगढ़ के नरभक्षी बाघ  लेखक - जिम कॉर्बेट  हर जंग में मौत होती है। हर युद्ध में लाशें गिरती हैं। दोनों तरफ जान-माल का नुकसान होता है । दोनों तरफ के सैनिकों में जोश होता है, उत्साह होता है, लेकिन डर भी होता है है। लेकिन दोनों तरफ इंसान होते हैं। इंसान अपनी फितरत से पूरी तरह से वाकिफ होता है । सैनिको को यही शिक्षा दी जाती है की कौन तुम्हारा दोस्त है कौन तुम्हारा दुश्मन।  लेकिन अगर दुश्मन एक हो और उसमे भी नरभक्षी बाघ, जिसे सिर्फ और सिर्फ अपने शिकार से मतलब है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की शिकार मनुष्य है या जानवर। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता की वह जिस मनुष्य का शिकार कर रहा है वह किसी का बाप, किसी का बेटा, किसी का पति, किसी की माँ, किसी की बेटी और किसी की पत्नी हो सकती है। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता की उसके कारण किसी के घर में चूल्हा नहीं जलेगा, किसी के घर में शहनाई नहीं बजेगी, किसी के घर में त्यौहार नहीं मनाया जाएगा। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता की उसके कारण लोग भय से अपने घरों से कई दिनों तक बाहर नहीं निकलते। उसे इस बात से फर्क ...

दुर्गेश नंदिनी - बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय

दुर्गेश नंदिनी  लेखक - बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय उपन्यास के बारे में कुछ तथ्य ------------------------------ --------- बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा गया उनके जीवन का पहला उपन्यास था। इसका पहला संस्करण १८६५ में बंगाली में आया। दुर्गेशनंदिनी की समकालीन विद्वानों और समाचार पत्रों के द्वारा अत्यधिक सराहना की गई थी. बंकिम दा के जीवन काल के दौरान इस उपन्यास के चौदह सस्करण छपे। इस उपन्यास का अंग्रेजी संस्करण १८८२ में आया। हिंदी संस्करण १८८५ में आया। इस उपन्यस को पहली बार सन १८७३ में नाटक लिए चुना गया।  ------------------------------ ------------------------------ ------------------------------ यह मुझे कैसे प्राप्त हुआ - मैं अपने दोस्त और सहपाठी मुबारक अली जी को दिल से धन्यवाद् कहना चाहता हूँ की उन्होंने यह पुस्तक पढने के लिए दी। मैंने परसों उन्हें बताया की मेरे पास कोई पुस्तक नहीं है पढने के लिए तो उन्होंने यह नाम सुझाया। सच बताऊ दोस्तों नाम सुनते ही मैं अपनी कुर्सी से उछल पड़ा। मैं बहुत खुश हुआ और अगले दिन अर्थात बीते हुए कल को पुस्तक लाने को ...